सीने में दर्द और बेचैनी की हालत में एम्स में भर्ती हुए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

 उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अस्पताल में भर्ती है l शनिवार देर रात उन्हें बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें देर रात करीब 2 बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में निगरानी में रखा गया है।


73 वर्षीय श्री धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में भर्ती कराया गया। सूत्र ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों का एक ग्रुप उनकी स्थिति पर नजर रख रहा है।

टिप्पणियाँ