ग्राम चचिया में उपसरपंची चुनाव हुआ जिसमें विजय पटेल पूर्ण बहुमत के साथ विजयी हुए इससे पहले जब पंच चुनाव हुआ था तब वह वार्ड नंबर 8 से 2 वोट के साथ विजयी हुए थे। आज दिनांक 08,03,2025 को उपसरपंची चुनाव हुआ जिसमें माहौल देखने लायक था, लोगों को लगा था कि टक्कर तीन उम्मीदवारों में बराबर का होगा। लेकिन नहीं वोटरों ने एकतरफा वोट डालकर विजय पटेल को जीत दिलाकर विजयी बना दिया। जीत की एक तरफ़ा लहर से विजय पटेल के समर्थकों में उत्साह का माहौल बना हुआ था। जो देखने लायक था। इस गांव के सरपंच के रूप में पहले ही श्यामबरन उर्फ गोपी राठिया विजयी हुए थे अब उनके ही अजीज दोस्त विजय पटेल उपसरपंच बन चुके है। अब देखना यह है यह गांव चचिया तरक्की और विकाश की गंगा में डुबकी लगाता है या भ्रष्टाचार और क्रूरता की ओर अग्रसर होता है।